लखीमपुरखीरी, मई 22 -- खीरी टाउन, संवाददाता खीरी पुलिस ने गुरुवार की देर रात युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को जेल भेजेगी।खीरी थाना क्षेत्र के गांव नौव्वापुरवा निवासी पुत्तू लाल की 21 वर्षीय बेटी शिवानी 20 मई को नकहा बाजार आई थी। तभी उसके ऊपर ज्ञानू यादव निवासी नकहा ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने युवती की गर्दन पर कई वार किए। जिससे वह जख्मी हो गई। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग और पैसे के लेन-देन में शिल्पी मोदक पर हुई थी जानलेवा हमला, आरोपी गिरफतार इलाज के लिए उसको सीएचसी ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसओ खीरी निराला तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात...