फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद के सेक्टर-29 क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवती बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारते और धक्का देते हुए दिखाई दे रही है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता रेखा तुली शाम करीब 6:15 बजे ओल्ड फरीदाबाद से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक अधिवक्ता की बेटी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवती ने बुजुर्ग महिला को 10 से 12 थप्पड़ मारे और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका एक दांत भी टूट गया।पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उनके साथ विवाद और मारपीट कर चुकी है। इस संबंध में पूर्व में पुलिस चौकी सेक्टर-2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.