चम्पावत, मार्च 2 -- चम्पावत। चम्पावत जिला मुख्यालय के एक नजदीकी गांव की युवती ने एक युवक पर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चम्पावत के कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि चम्पावत के एक नजदीकी गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि दिनेश चंद्र निवासी मुड़ियानी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...