अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक मोहल्लें रहने वाली युवती ने एक युवक पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है घटना के बाद युवक अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तथा उसने उसके परिजनों की पिटाई किया। मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके मोहल्ले का रहने वाला शुभम गौड़ उसका पीछा करता रहता है। 29 मार्च की रात उसने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर जब उसके माता पिता व अन्य आ गए तो वह भाग गया। उसका यह भी आरोप है कि इसके बाद आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा उसके परिजनों की पिटाई किया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...