गौरीगंज, फरवरी 27 -- अमेठी। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि एक हफ्ता पहले वह अपने घर से आधा किलोमीटर दूर खेत से बकरी का चारा लाने गई थी। तभी उसके बगल के खेत के युवक ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। लोकलाज वश उसने अपने साथ हो रही ब्लैकमेलिंग की जानकारी पहले किसी को नहीं दिया। बाद में 25 फरवरी को को उसके पड़ोसी घर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे एक हजार रुपए वसूल लिए तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...