बाराबंकी, मई 30 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में कंपनी बाग के पास शनिवार की देर शाम स्कूटी सवार महिला ने एक कार को रोक लिया। इसके बाद डंडे से कार पर हमला कर दिया। कार में सवार प्रधान को भी पीटा। पीड़िता ने प्रधान के रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शहर में ही रहती है। शनिवार की शाम को उसने स्कूटी से कार का पीछा कर उसे कंपनी बाग के पास रोक लिया। युवती के हाथ में डंडा था। उसने डंडे से कार पर हमला कर दिया। इसके बाद कार में सवार एक व्यक्ति को भी पीटा। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस उन्हें थाने ले गई। कार सवार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की एक पंचायत का प्रधान बताया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि प्रधान के रिश्तेदार ने उसे झांसा देकर ...