युवती ने ब्लैकमेल कर युवक से 18.43 लाख रुपये ठगे
प्रयागराज, अगस्त 13 -- सोशल मीडिया एप के जरिए दोस्ती के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 18 लाख 40 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप एक युवती पर है। पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ठठेरी बाजार निवासी कुशल केसरवानी की तहरीर के मुताबिक, निधि त्रिवेदी नाम की युवती से व्हाट्सएप पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। आरोप है कि युवती ने उसके कुछ वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगी। युवती ने अपनी मां की मौत और बैंक खाता बंद होने का हवाला देकर भी उससे रुपये लिए। कुशल का आरोप है कि उसने अपने बैंक खाते से करीब 17 लाख रुपये और पिता के खाते से करीब एक लाख 40 हजार रुपये विभिन्न माध्यमों से भेजे। यह भी आरोप है कि युवती ने एक बार तीन लाख 95 हजार रुपये उसके ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.