युवती ने फेसबुक पर बनाई दोस्ती, डुबवाए 37 लाख रुपये
कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला उपरहार गांव निवासी एक युवक से फेसबुक पर शातिर युवती ने दोस्ती की। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगी। आरोप है कि झांसा देकर युवती ने पीड़ित के 37 लाख रुपये डुबवा दिए। यह रकम एक निजी कंपनी में लगवाई थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।महिला उपरहार निवासी विवेक द्विवेदी पुत्र शिवभूषण द्विवेदी ने बताया कि नवंबर 2025 में उसकी पहचान फेसबुक पर वाणी शर्मा नामक युवती से हुई। कुछ ही दिनों बाद युवती व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगी। इस दौरान उसने कहा कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उसमें रकम लगाया जाए तो मुनाफा हो सकता है। पीड़ित के मुताबिक पहले उसने छोटी-मोटी रकम लगाई। इससे 30 प्रतिशत तक का लाभ हुआ। इसके बाद युवती ने विभिन्न तिथियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.