सुल्तानपुर, अगस्त 2 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव में शनिवार शाम 23 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान कोमल पुत्री हरि मंगल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी आगामी नवंबर माह में तय थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। शनिवार शाम करीब सात बजे कोमल ने अपने छोटे भाई को बाजार सामान लेने भेज दिया। उस समय उसकी मां रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में गई थीं और पिता मजदूरी के लिए बाहर थे। घर में मौजूद छो...