इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपैटी में मंगलवार देर रात 22 वर्षीय भूमि पुत्री राजकुमार ने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया। देर रात जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे से लटकी हुई थी। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उसे नीचे उतार लिया। परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार युवती की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- श्रमिक ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...