बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी 18 वर्षीय अनामिका पत्नी चद्रप्रकाश ने शुक्रवार की सुबह घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर दुपट्टा से फंदा लगा लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो अनामिका फंदे पर लटक रही थी। आनन-फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। उसे सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। जहां हालत मे सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...