युवती ने प्रेमी की सगाई रुकवाई, किया हंगामा
बुलंदशहर, जून 25 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला गुरुवार को क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। एक युवती ने अपने प्रेमी की सगाई रुकवाकर हंगामा किया। युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक संबंध बनाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि धारापुर निवासी एक युवक के साथ उसका करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था, जिसके भरोसे दोनों के बीच संबंध बने。
सगाई का मामला गुरुवार को युवती को जानकारी मिली कि युवक की सगाई अलीगढ़ निवासी युवती से होने जा रही है और 28 जून को उसकी बारात भी प्रस्तावित थी। इस सूचना के बाद युवती अहमदगढ़ थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.