फिरोजाबाद, जून 23 -- शिकोहाबाद में 4 दिन पूर्व लाखों की नगदी, आभूषण लेकर अपने प्रेमी के संग गई युवती अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस से युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। युवती के परिजन उसे घर ले जाने के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 जून को एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। युवती घर से एक लाख 15 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण भी साथ ले गई थी। उसके बाद परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ थाने में युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन तीन दिन बाद युवती मंगलवार की सुबह अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। जहां उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की मांग की। उसके बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। परिजनों का ...