युवती ने पड़ोसी पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया
नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कस्बे में रहने वाली युवती ने पड़ोसी किरायेदार, उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी भाभी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती का आरोप है कि बुधवार को वह और उसकी भाभी घर में थी। इस बीच पड़ोसी किरायेदार संजू, उसकी पत्नी संध्या और दो अन्य लोग जबरन घर में घुस आए। बिना वजह मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं के बीच आपस में कुछ विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.