युवती ने पड़ोसी पर धमकी देने का आरोप
इटावा औरैया, मई 12 -- भरथना। कस्बा क्षेत्र के बृहम नगर निवासी रोशनी शर्मा पुत्री सुनील शर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि महावीर नगर निवासी एक व्यक्ति आए दिन उसे और उसके परिवार को गंदी-गंदी गालियां देता है। युवक ने परिवार को गोली मारने और इलाके से भगा देने तक की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की धमकियों की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। घटना के बाद परिवार में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.