उरई, मार्च 27 -- एट। एट थाना क्षेत्र के जख़ौली में गुरुवार शाम को युवती ने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार देर शाम जख़ौली की 27 वर्षीय शशिकला पुत्री अशोक कुमार ने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस वक्त शशिकला ने यह कदम उठाया उस समय घर में छोटी बहन के अलावा कोई नहीं था। छोटी बहन सो रही थी और घर के बाकी सदस्य खेतों में गए थे। कुछ देर बाद बहन ने उसे लटका देखा तो शोर सुन गांव वाले मौके पर पहुंच गए और घर के लोग भी बदहवासी की हालत में कुछ देर बाद घर पहुंच गए। मामले की सूचना दिए जाने पर थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किये और थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेक...