बलिया, मई 21 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। पांच दिन पहले नदी में मिली युवती के लाश के मामले का उभांव पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के तीन चाचा और बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।इलाके के करीमगंज के पास सरयू नदी के किनारे 16 मई को युवती की लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ दिनों बाद मृतका की पहचान भीमपुरा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी विसेश्वर की पुत्री 19 वर्षीय निशा के रुप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत फांसी लगाने (हैंगिग) से होने की बात सामने आयी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि निशा का किसी युवक से प्रेम सम्बंध था जिससे वह शादी करना चाह ...