बरेली, अप्रैल 10 -- शाही, संवाददाता। गुरुवार को कस्बा की युवती अपनी बहन के घर अपने प्रेमी के घर निकाह करने की जिद करते हुए चली गई। युवती की मां युवती का निकाह कहीं और करना चाहती है। युवती की मां ने युवती के प्रेमी व उसके परिजनों पर भगा ले जाने एवं जेवर ले जाने की शिकायत पुलिस से की। युवती को मां द्वारा झूठी शिकायत करने का पता लगा तो वह थाने पहुंच गई। उसने अपने मर्जी से अपनी बहन के घर जाने की बात कही और बहनोई के भाई से प्रेम प्रसंग की बात कर निकाह करने को कहा। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया युवती ने बयान दिया है कि मैं बहन के यहां अपनी मर्जी से गई थी। उसने मां के आरोपों को झूठा बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...