हमीरपुर, अप्रैल 14 -- मुस्करा। थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसवारी गांव में युवती ने पिता की फटकार से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी रमेशचन्द्र राजपूत की 24 वर्षीय पुत्री आकांक्षा को मंगलवार उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। पिता की डांट युवती को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आवेश में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद जब आकांक्षा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आकांक्षा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.