मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मर्जी के खिलाफ न केवल उसकी शादी कराई गई, बल्कि बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।आवेदन में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते एक फरवरी को उसके जीजा और मामा उसकी मां की सहमति से उसे घूमने के बहाने मंदिर ले गए। वहां उसकी मर्जी के खिलाफ और विरोध के बावजूद सहदुल्हापुर राघोपुर निवासी युवक से शादी करा दी गई। पीड़िता का आरोप है कि यह शादी मोटी रकम लेकर कराई गई। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद पांच और छह फरवरी को आरोपित पति ने कमरे में बंदकर उसके साथ मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने बताया कि उसे घर में कैद करके रखा जाता था। करीब दो मही...