भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर दिया। बेटी की जान बचाने की गुहार पुलिस ने लगाई। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा कायम कर तलाश शुरू कर दिया है। तहरीर में पिता ने कहा कि करीब 19 साल की बेटी एक सप्ताह पूर्व घर से गायब हो गई थी। उसकी तलाश की जा रही थी कि इस बीच, उसकी बुआ का फोन आया। उन्होंने बताया कि अमन बिंद और सूबेदार बिंद निवासी दानूपुर, पश्चिमपट्टी सुरियावां अपने साथ ले गए हैं। आशंका जाहिर किया कि बेटी के साथ दोनों किसी प्रकार की अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करते हुए तलाश शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.