युवती ने छोड़ा घर, जौनपुर के युवक पर केस
भदोही, सितम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 साल की एक युवती ने घर छोड़ दिया। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने जौनपुर जिले के एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। तहरीर में युवती की मां ने कहा कि गत माह 19 साल की मेरी बेटी को जौनपुर जिले के बसरहां, बरसठी निवासी सुनील कुमार गौतम नामक युवक भगा ले गया। काफी तलाश करने के बाद जब बेटी के बारे में पता नहीं चला तो थम हारकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। आरोपित ने बेटी को शादी का झांसा दिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.