युवती ने छत के चुल्ले में फांसी लगाकर दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- कंधई थाना क्षेत्र के बुतौली गांव निवासी आशिक अली की 21 वर्षीय बेटी मुस्कान ने गुरुवार रात घर के अंदर छत के चुल्ले में फांसी लगाकर जान दे दिया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि मुस्कान काफी समय मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज सुल्तानपुर के एक चिकित्सक से चल रहा था। मुस्कान पांच बहन, दो भाइयों में सबसे छोटी थी। एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि परिजन बता रहे हैं कि वह बीमारी से परेशान रहती थी। इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.