कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम रहसू जनूबीपट्टी में बकरी चराने के विवाद में एक युवती ने अपनी चचेरी बहन पर चाकू से हमला कर दिया। उसे फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए।रहसू जनूबीपट्टी गांव के दुबेपट्टी टोला में रविवार को दिन के लगभग तीन बजे बबिता पुत्री मस्तराज चौहान उम्र 24 वर्ष अपने ही घर के पास बकरी चरा रही थी। उसी समय उसके सगे चाचा नंद कुमार चौहान की पुत्री सोनम उम्र लगभग 19 वर्ष वहां पहुंच गई। आरोप है कि यह कहते हुए उलझ गई कि हमारे खेत में बकरी चराकर नुकसान की हो, जबकि बबिता कह रही थी कि हमने कोई नुकसान नहीं कराया है। यह भी पढ़ें- भाईयों में हुई जमकर मारपीट, चार घायल इसी बात को लेकर दोनों आपस में झगड़ा करने लगीं। इसी बीच सोनम ने अपने पास रखा चाकू निकालकर...