फतेहपुर, जून 18 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के सरांयसाबा नगरा गांव में बुधवार रात एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगा जान दे दी। सुबह मां ने बेटी का शव फंदे पर लटका देखा तो पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिये भेजा। गांव निवासी सुरेंद्र कुमार अपने बेटे आशीष कुमार के साथ जोधपुर राजस्थान में मजदूरी करते हैं। गांव में 19 वर्षीय बेटी खुशबू मां हीरामनी के साथ रहती थी। हीरामनी ने बताया कि बुधवार रात खाना खाकर हम दोनों मां बेटी सोने लगे थे। गुरुवार सुबह जब नींद खुली तो देखा बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...