पीलीभीत, मार्च 7 -- पूरनपुर। गांव के तीन युवकों ने होली के दिन एक युवती के घर में घुस गए। तीनों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर तमंचा दिखाकर धमकाया। युवती ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च को गांव के ही तीन युवक उसके घर में घुस आए। तीनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। छोटी बहन के चिल्लाने पर तीनों युवक भाग गए। पांच मार्च को युवती के परिजन होली मिलने गए थे। वह घर पर अकेली थी। मौका पाकर तीनों युवकों ने फिर उसके साथ अश्लील हरकतें की। युवती ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला नहीं है। रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता ...