मेरठ, अप्रैल 17 -- शुक्रवार दोपहर नानू गंगनहर पुल पर उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक युवती ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह युवती को नहर से निकाल लिया, मगर हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर किया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मेरठ की युवती नानू गंगनहर पुल पर पहुंची। कुछ देर टहलने के बाद आत्महत्या करने के लिए गंगनहर में कूद गई। आसपास मौजूद लोगों ने यह नजारा देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए युवती को बचाने के लिए छलांग लगा दी। किसी तरह युवकों ने युवती को गंगनहर से बाहर निकाला। मगर फेफड़ों में पानी भरने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.