शाहजहांपुर, मई 20 -- पुवायां। नगर के मोहल्ला छावनी में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार राजेश मिश्रा की 28 वर्षीय पुत्री कंचन मिश्रा ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान कंचन की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पिता की डांट से आहत होकर युवती द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- नशीला पदार्थ खाने से नाबालिग ...