बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच। पयागपुर थाने के झाला तरहर के मजरे मलूकसिंहपुरवा में गुरूवार दोपहर में खेत को निकली लक्ष्मी (23) पत्नी दिलीप कुमार बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। जहर खाने की आशंका के मद्देनजर उसे आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उसे बचाने की भरसक कोशिश की गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी में रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.