धनबाद, मई 9 -- चिरकुंडा थाना क्षेत्र की युवती (21) ने पड़ोसी मिठू बाउरी (51) के खिलाफ शुक्रवार को चिरकुंडा थाना में छेड़खानी करने व जान मारने की शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि सुबह शौच के बाद घर लौट रही थी, तभी पहले से झांड़ी में घात लगाए बैठे मिठू बाउरी ने जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागी। घर लौट कर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। तबतक वह भाग चुकी थी। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है, उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...