आजमगढ़, अप्रैल 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। एक युवती ने आत्महत्या करने के इरादे से रविवार की रात को अत्यधिक मात्रा में दवाइयां खाते हुए इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट करते हुए वीडियो भी अपलोड कर दी थी। 'मेटा' ने पोस्ट का संज्ञान लेकर तत्काल पुलिस मुख्यालय पर अलर्ट भेजा। जिसके बाद सक्रिया हुई सिधारी थाने की पुलिस आठ मिनट के भीतर युवती के घर पहुंच गई। युवती का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय युवती ने पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उसने लिखा 'मैं भी और मेरी स्टोरी भी लास्ट है, क्योंकि मैं जा रही हूं अपनी अम्मी के पास' और साथ ही अत्यधिक मात्रा में दवाइयां खाते हुए वीडियो भी अपलोड किया। रविवार की रात 10:18 बजे इस पोस्ट का अलर्ट मेटा कंपनी द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.