पीलीभीत, मई 23 -- बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 21 मई को 4 बजे युवती घर से 40 हजार रुपये, सोने की चैन, अंगूठी सहित आभूषण लेकर गायब हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। युवती का पिता जब युवक के घर गया तो परिजनों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल, नन्हेलाल, ब्रहम्म स्वरूप व सुदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...