प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को 11 मई की रात करीब 12:30 बजे हरीपुर टिकरिया गांव निवासी युवक भगा ले गया। बेटी घर से जाते समय घर में रखा 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात भी समेट ले गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...