औरैया, मार्च 9 -- बेला। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती के अचानक घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन के अनुसार युवती शनिवार रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि युवती घर से जाते समय अपने साथ कुछ नगदी और जेवर भी ले गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश कराई जा रही है और शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...