आगरा, जून 28 -- Agra Video Viral: सोशल मीडिया पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक दिख रहे हैं। तीनों मंटोला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। युवती कौन है यह किसी को पता नहीं है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। वीडियो पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है। तीनों युवकों की तलाश की जा रही है। वे ही यह बताएंगे कि युवती कौन थी। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। दरेसी स्थित एक होटल के कमरे में बनाया गया है। वीडियो में दिख रहे युवकों में एक ऑटो चलाता है। देर रात तीनों एक युवती को होटल में लेकर पहुंचे थे। होटल के कमरे में वीडियो बनाया गया। वीडियो में युवती बेहोश दिख रही है। पलंग पर बेसुध पड़ी है। पलंग के एक कोने में एक युवक बैठा है। एक युवक अपने कपड़े उतार रहा है। तीसरा युवक वीडियो बना रहा है। व...