मुरादाबाद, फरवरी 24 -- थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना भोजपुर के ग्राम देवीपुर निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी 20 वर्षीय पुत्री अचानक घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार उनकी पुत्री फेसबुक आईडी के माध्यम से एक युवक से बात करती थी। जांच में पता चला कि युवक का नाम राजू राजपूत है, जिसने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका है। बताया गया है कि आरोपी का मोबाइल नंबर भी परिजनों को मिला है। पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.