इटावा औरैया, मई 8 -- सैफई, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव के ही मुस्लिम युवक पर करीब 20 वर्षीय युवती को बहलालाकर ले जाने का आरोप लगा है। मामले में दो दिन तक कार्रवाई न होने पर बुधवार को हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवती के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का तालीम खान पिछले करीब एक वर्ष से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक शादी का दबाव बनाता था और विरोध करने पर धमकियां भी देता था। वह परिवार सहित नोएडा में रहकर गार्ड की नौकरी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- लड़की को भगा ले जाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोप है कि तालीम खान नोएडा पहुंच गया और 24 अप्रैल की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद पीड़ित पिता ने नोएडा के सूरजपुर थाने में बेटी की ...