महोबा, फरवरी 17 -- श्रीनगर। युवक दो सहेलियों को बहला फुसला कर भगा ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर भगा लगा गया है । यही नहीं युवक उसकी नाबालिग सहेली को भी अपने साथ भाग ले गया है ।खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने छानबीन की जिसमें युवक द्वारा भाग ले जाने की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...