युवती को शादीशुदा बता कर निरस्त कर दिया सामूहिक विवाह योजना का आवेदन
पीलीभीत, जुलाई 29 -- पूरनपुर। गरीब मजदूर ने बेटी के हाथ पीले करने के लिए सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया। आरोप है अधिकारियों ने युवती के पहले से शादीशुदा होने की गलत रिपोर्ट लगाकर आवेदन निरस्त कर दिया। इससे युवती की शादी नहीं हो सकी। पिता ने अधिकारियों पर गलत रिपोर्ट लगाकर आवेदन निरस्त करने की शिकायत डीएम से की है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव दौलतपुर के रहने वाले रामविलास भूमिहीन है। मेहनत मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी नैंसी की शादी करने के लिए बीते 19 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन किया था। आवेदन के बाद युवती और वर पक्ष के घर में शादी की तैयारी की जाने लगी। पीलीभीत में 1 जुलाई को सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। उससे दो दिन पहले नैंसी का आवेदन निरस्त कर दिया गया। रामविलास ने इसकी जानकारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.