उरई, अप्रैल 4 -- कालपी। स्थानीय नगर के मोहल्ले से युवती को ले जाने के प्रकरण में पिता के द्वारा कोतवाली कालपी में नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्थानीय नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक के द्वारा कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया गया है कि उसकी पुत्री को एक अप्रेल को मुहल्ला निवासी आरोपी युवक लवकुश निषाद व पट्टू लाल द्वारा बहला फुसलाकर ले गए। उसके द्वारा बहुत खोजबीन करने के पश्चात भी पुत्री का पता नहीं चल सका। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...