बदायूं, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को बहला अपने साथ ले जाने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दस जून की सुबह युवती घर से चली गई। परिजनों का कहना है कि रोहित फोन के माध्यम से युवती के संपर्क में था और उसे अपने साथ कहीं ले गया। युवती के वापस न लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...