युवती को ले गया ममेरा भाई,रिपोर्ट
पीलीभीत, मार्च 13 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 11 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में होली मिलने गए हुए थे। उसकी 20 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव के निवासी उसके साले का पुत्र रचित उसकी पुत्री को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। जब वह घर वापस आया तो उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.