अमरोहा, अगस्त 18 -- युवती को लिफ्ट देने के बहाने आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। युवती ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती 14 अगस्त को गुरुग्राम से टैक्सी से घर लौट रही थी। गजरौला में पेट्रोकल पंप के पास वह टैक्सी से उतर गई। इसी दौरान गजरौला निवासी एक युवक का उसके पास फोन आया। युवक ने कार से पहुंचकर उसे घर छोड़ने की बात कही। कुछ देर बाद वह कार लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा और युवती को अपने साथ बैठा लिया।आरोप है कि युवक युवती को हसनपुर क्षेत्र के मनोटा स्थित आम के बाग में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। उसने किसी तरह खुद क...