बरेली, फरवरी 18 -- गालीगलौज के विरोध पर युवती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने के मामले में चार आरोपियों पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवक का कहना है कि 15 फरवरी को मोहल्ले के ही गुलफाम, उसकी पत्नी रेशमा, भाई इस्लाम और उसकी पत्नी अफसाना उनके घर के बाहर गालियां दे रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी बहन और मां की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे उनकी बहन के सिर में चोट आई। शोर मचाने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उनका आरोप है कि आरोपी उनकी मां व बहन पर गंदी नजर भी रखते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.