लखनऊ, जून 14 -- । बहू और पोती को मायके छोड़ने मलिहाबाद आए हबीब अहमद (50) की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। उन्नाव के हसनगंज गढ़ी भमरौली गांव निवासी हबीब रविवार दोपहर बहू शाहीन, दो पोती सुमैरा और जुबैरा को उसके ननिहाल नई बस्ती धनेवा छोड़ने आए थे। ग्रामीणों के अनुसार बहू के मायके पक्ष के लोग मलिहाबाद कस्बे में ही मिल गए। इसके बाद वे शाहीन और दोनों बच्चियों को अपने साथ लेकर घर लौट गए। कुछ समय बाद सूचना मिली कि हबीब का शव महमूदनगर रेलवे फाटक से काकोरी की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 1094/05 और 1094/07 के बीच पड़ा है।स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव बरामद किया। मृतक का मोबाइल भी कुछ दूरी पर बरामद हुआ, जिसकी मदद से उसकी पहचान की गई। हादसा इतना भीष...