संभल, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोसी के यहां उसके साले का बेटा आया हुआ था। 18 मार्च की शाम रिश्तेदारी में आया युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाशने के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव निवासी आरोपी युवक सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...