बरेली, जून 17 -- राजपुर कलां/​अलीगंज। ​ग्राम किदोना निवासी नन्हेलाल कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 13 जून की दोपहर घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां पता करने के बाद भी जब उसका कुछ सुराग नहीं लगा, तो उन्हें जानकारी हुई कि गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...