बांदा, जून 12 -- नरैनी। युवक युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया। युवती के वापस न आने पर परिजनो ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री को 8 जून को कस्बा निवासी ऋषभ पुत्र रामबाबू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों का कहना है कि युवती के साथ किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...