आरा, अप्रैल 29 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गुरेज गांव से बड़हरा के एक युवक दिपलेश कुमार ने युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर लड़की के पिता को सरेआम गोली मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने अपनी पुत्री को आरोपित से बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। उस समय सामाजिक मर्यादा के नाते पिता ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपित दिपलेश कुमार ने पिता को ही अंजाम भुगतने की चेतावनी दे दी। घटना के बाद से ही युवती का मोबाइल बंद आ रहा है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- लाखों के जेवरात-नगदी समेत युवती रफूचक्कर पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...