रुडकी, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र में युवक पर एक गांव से युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है। यह भी आरोप है कि उसने युवती के घर से नकदी और कीमती जेवरात भी चोरी करवाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि 26 मार्च को उनकी 20 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। इसी दौरान सलेमपुर राजपूताना, रुड़की का युवक उसे बहलाकर साथ ले गया। परिजनों के अनुसार, युवती घर से 50 हजार रुपये नकदी, सोने व दो चांदी के आभूषण भी साथ ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...